फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग, तीन बंदी

विज्ञापन
रानीपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम के तीन बदमाशों के पकड़ने की बाबत जानकारी देते सीओ आलोक जायसवाल। - फोटो : mau
विज्ञापन
थाना पुलिस और स्वाट टीम ने गुुरुवार की रात देईयां माई स्थान से  मुठभेड़ के बाद वारदात का अंजाम देने जा रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो पिस्टल, एक रिवाल्वर, चार तमंचे तथा कारतूस के साथ ही बिना नंबर की स्कार्पियो बरामद हुई। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना ने शुक्रवार को रानीपुर थाने में प्रेसवार्ता इसका खुलासा किया।
विज्ञापन


सीओ आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि गुरुवार की रात स्वाट टीम और रानीपुर थाने की पुलिस संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि स्कार्पियो सवार बदमाश असलहे से लैस होकर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। इस पर पुलिस रानीपुर खुरहट मार्ग पर देइयां माई मंदिर के पास चेकिंग के दौरान खुरहट से बिना नंबर की स्कार्पियो तेज रफ्तार से आती देख पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों में से एक ने पुलिस पर फायर कर दिया। लेकिन गोली किसी को लगी नहीं।

पुलिस ने घेरेबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में प्रदीप यादव पुत्र जगदीश यादव सरायलखंसी  क्षेत्र के हसनपुर गांव, उपेंद्र यादव पुत्र गनेश यादव बलिया जिले केे नगरा क्षेत्र के किरकारी गांव का तथा दीपक यादव पुत्र जयनाथ बलिया जिले के नगरा थाने के दुबहर गांव के निवासी हैं। सीओ आलोक जायसवाल ने कहा कि पुलिस ने बिना नंबर की स्कार्पियो के साथ सात अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। कहा, बदमाशों ने फायरिंग भ्ाी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें