फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से वृद्ध की मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
सड़क जाम करते ग्रामीण।
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत के भानपुर गांव में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर रविवार को सुबह एक वृद्ध की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। बिजली का  यह तार पिछले एक सप्ताह से टूटकर नीचे गिरा था। ग्रामीणों की सूचना पर भी बिजली विभाग के लोग नहीं चेते।
विज्ञापन


भानपुर पुरवा निवासी मुहम्मद असीम (60) पुत्र मुहम्मद अमीन रविवार को सुबह 8 बजे नित्य क्रिया के लिए भानपुर गांव से पूरव गये थे वापास लौटते समय वह टूटकर गिरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब असीम को वापस लौटने में देर हुई तो चिंतित परिजन उन्हें तलाशते हुए सीवान की गए।  दोपहर एक बजे असीम की बेटी गुलशन उन्हें तलाशती हुई निकली तो उनका शव बिजली के तार पर पाया। तार 13 मई को आई आंधी में टूटकर गिर गया था।
 पिता को मृत हालत में  देख गुलशन दहाड़ें मारकर रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर गांव वाले मौके पहुंचे और 100 डायल पुलिस को  सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। लेकिन आक्रोशित गांव वालों ने शव लाकर पुलिस चौकी के सामने रखकर सड़क जाम पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि आंधी में 11 हजार वोल्टेज का तार टूट कर गिर गया था। जो जमीन से मात्र चार फीट पोल तक आ गया था।
विज्ञापन


आरोप था कि यदि  बिजली विभाग के कर्मचारियों ने यदि समय पर इसकी मरम्मत कर दिया होता तो यह हादसा न होता।
उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने फोन से आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। एसडीएम ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि  तहसील प्रशासन से  चार लाख और विद्युत विभाग की ओर से दो लाख दिए जाएंगे। जाम समाप्त होने के बाद पुलिस शव का पंचनामा करके  पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया। घटना स्थल पर कोतवाल नीरज कुमार पाठक और क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्रमणि यादव फतहपुर मंडाव जिला पंचायत सदस्य जयेन्द्र कुमार प्रधान रंजना सिंह दयाराम पाल अमरजीत यादव शम्भू सिंह जयराम यादव आदि।  

मुहम्मद असीम कानपुर की एक नीजी कंपनी में कार्य करते थे। वह शनिवार की शाम को ही घर आए थे और अगली सुबह करेंट की चपेट में आने से इनकी मौत हो गई। असीम की एक बेटी गुलशन और एक दिव्यांग बेटा अली सरवर तथा पत्नी जैबुन्निशा का रोते-रोते बुरा हाल था। लोगों ने उन्हें संभ्ााला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें