फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडे से पीटकर वृद्ध महिला की हत्या

Sat, 28 May 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 घोसी कोतवाली के भेलउर चंगेरी गांव में खेत में बकरी चली जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष ने लाठी डंडे से हमलाकर वृद्ध महिला को घायल कर दिया। घायल हुई वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि घायल हुए तीन अन्य को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना शुक्रवार की देर रात की है। इस मामले में मृत महिला के परिजनों ने घोसी कोतवाली में छह लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के भेलउर चंगेरी निवासी भरामचंद्र और राधेश्याम  के परिवार के बीच पुरानी रंजिश  है। शुक्रवार की देर रात राधेश्याम के खेत में रामचंद्र की बकरी  चले जाने के विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। लोग राधेश्याम के पक्ष से एकजुट होकर आए और रामचंद्र के परिवार के सदस्यों पर टूट पड़े। लाठी डंडे से मारपीट होते देख दूसरा पक्ष भी आक्रोशित हो गया। दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर आमने सामने हो गए और गाली गलौज  शुरू हो गया।

देखते ही देखते गाली गलौज मारपीट में तब्दील हो गई। इसमें रामचंद्र, चन्ती देवी, सरिता, जीउत आदि को चोट लगी। चोट लगते देख 60 वर्षीय  मगरी देवी बीच बचाव को गई तो उसे भी लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। कुछ ही देर में मगरी देवी की मौत होने के बाद मौके पर सन्नाटा पसर गया। मगरी देवी के पक्ष से घायल चनरी देवी, रामचंद्र, सरिता, जीऊत को सीएचसी लाया गया वहीं दूसरे पक्ष से घायल बृजेश, दीना, गिरजा देवी एवं अनीता को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों सें गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। इस संबंध में रामचंद्र की पत्नी रंजू देवी ने बृजेश, दीना, अनीता, गिरजा सहित छह लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें