फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो-इंट्री में घुसा ट्रक, हंगामा

विज्ञापन
संस्कृत पाठशाला पर नो इंट्री में डीसीएम के घुसने आैर बाइक सवार युवक को धक्का मारने के बाद गुस्साई भीड़। - फोटो : mau
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मिर्जा हादीपुरा की तरफ से नो इंट्री में डीसीएम ट्रक के घुसने और संस्कृत पाठशाला के पास बाइक सवार को धक्का मारने से एक बारगी बवाल की स्थितिे उत्पन्न हो गई। भीड़ ने पुलिस चौकी संस्कृत पाठशाला के पास डीसीएम ट्रक को क्षतिग्रस्त करने के साथ चालक की जमकर पिटाई किया। चालक को बचाने गई पुलिस पर भी भीड़ भारी पड़ गई। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। साथ ही घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया।     
विज्ञापन


  रमजान में आजमगढ़ मोड़ से मिर्जाहादी का पुरा तिराहे की तरफ जाने वाले वाहनों को रात 11 बजे तक नो इंट्री का बोर्ड लगाकर बंद कर दिया गया है। ऐसे में रात को साढ़े दस बजे आजमगढ़ की तरफ से आया डीसीएम सीधे मिर्जाहादी का पुरा तिराहे से बाजार में घुस गया। इस समय रोजेदार रोजा खोलने के बाद सड़कों पर थे। संस्कृत पाठशाला चौकी के पास वाहन से एक बाइक को धक्का लग गया।

जिसपर वहां मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर धुनाई कर दी। घटना को देख सिपाही बचाव में आगे बढ़े लेकिन भीड़ के आगे बेबस हो गए। भीड़ ने ट्रक का शीशा तोड़ दिया। भीड़ को बेकाबू होते देख सिपाहियों सूचना कोतवाली पुलिस को दी। शहर कोतवाली प्रभारी सहित अन्य कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस के एक्शन में आने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


संस्कृत पाठशाला पर तैनात दीवान की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली में उपद्रव मचाने वाले 63 को नामजद तथा अज्ञात 200 के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज की। बताया जाता है कि घायल चालक राजेश कुमार रायबरेली जिले के  डुमावन थाने के स्थानीय गांव का निवासी है। घटना बाद मौके पर एएसपी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी राजकुमार, सिटी मजिस्ट्रेट हंसनाथ, एसडीएम सदर, शहर कोतवाल शिशिर त्रिवेदी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।  
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें