मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के बस्तीबहरवार गांव के समीप गुरुवार की रात बाइक
सवार बदमाशों ने भाजपा नेता राकेश्ा मिश्रा के भाई दीनदयाल मिश्रा को
गोली मार दी।
उन्हें कमर के नीचे एक गोली लगी है। घायल को जिला अस्पताल में
भर्ती कराया गया। बस्तीबहरवार गांव के निवासी दीनदयाल मिश्रा बाइक से
गुरुवार की रात घर जा रहे थे,
हलधरपुर थाने के कूछ दूर स्थित रेलवे फाटक के
पास बाइक सवार दो बदमाश उनके समीप पहंुचे और ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद
बदमाशों उन्हें गोली मार दी और भाग गए। दीनदयाल को कमर के नीचे एक गोली
लगी है। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।