फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम को असलहा सटा कर 40 हजार की लूट

विज्ञापन
गोली
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सिद्धा अहिलासपुर में स्थित एक ईंट भट्ठे के मुनीब से बुधवार की शाम पांच बजे कुछ लोगों द्वारा असलहे के बल पर 40 हजार रुपये लूट और भट्ठे पर तोड़फोड़ कर भाग जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ईंट भट्ठा मालिक अखिलेश मल्ल ने दो नामजद सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ़ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला पुरानी रंजिश का बताया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी है।
विज्ञापन


     नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित खीरीकोठा निवासी अखिलेश मल्ल का ईंट भट्ठा सिद्धा अहिलासपुर में वर्षो से चलता है। बुधवार को उन्ही के गांव निवासी मुनीब पप्पू पांडेय ईंट भट्ठे पर थे। आरोप है कि शाम पांच बजे खीरीकोठा निवासी  दो लोग दस लोगों  के साथ तमंचा लहराते हुए भट्ठे पर पहुंचे और वहां लगी लगी सोलर लाइट, पैनल, ट्रेक्टर की लाइट तोड़ना शुरू कर दिया। उनमें से एक ने उन्हें तमंचा सटाकर मुनीम से मोबाइल और जेब मे रखे ईंट बिक्री के चालीस हजार रुपये झपट कर फरार हो गए। 

मुनीब ने अखिलेश मल्ल को फोन कर सूचना दी। भट्ठे पर पहुंच कर उन्होंने 100 नम्बर को सूचित किया और स्थानीय थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। इस संबंध में सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें