मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान और खुला बाक्सा। अमर उजाला
- फोटो : mau
स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर वार्ड न.4 वलीनगर में रविवार की रात चोरों ने एक व्यक्ति के घर की दीवार में लगी खिड़की की छड़ें काटकर कमरे में रखे लगभग 12 लाख रुपये की सोने चांदी के जेवर और 83 हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह जागने पर घर वालों को चोरी की जानकारी हुई। गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने डाग स्क्वायड टीम के साथ घटना स्थ्ज्ञल पर पहुंचकर छानबीन किया। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।
वलीनगर गांव के रहने वाले मलिक हेसामुद्दीन पुत्र स्व. मलिक सदरुद्दीन रविवार की रात खाना खा कर परिजन अलग अलग कमरों में सोये हुए थे। रात में चोर दीवार फांदकर घर के कमरे के पास पहुंच गए और दीवार में लगी खिड़की की छड़ों को काटकर अंदर कमरे में घुस गए। चोर कमरे में रखी लोहे की आलमारी व बक्सा में रखे 83 हजार रुपये नगदी और लगभग 12 लाख रुपये के मूल्य के सोने चांदी के आभूषण लेकर भाग गए। चोरी की जानकारी हेसामुद्दीन को सोमवार की सुबह हुई। गृस्वामी ने थाने जाकर तहरीर दी । सूचना मिलने पर पुलिस खोजी कुत्ते के साथ मौके पर पहुँच कर जांच की। संदेह होने पर आस पास के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना ने आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि घटना का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जायेगी । कुछ सुराग हाथ लगे हैं, बहुत जल्द चोर पकड़ लिए जायेंगे ।