फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे बच्चे का हुआ अपहरण

विज्ञापन
चर०रैयाकोट बाजार से बच्चे के अपहरण के बाद मौके पर पहुंचे सीओ और अन्य। - फोटो : mau
विज्ञापन
चिरैयाकोट बाजार में बुधवार की देर शाम घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहे तीन वर्षीय एक बालक  का अपहरण कर लिया गया। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। परिजनों और पासपड़ोस के लोगों के साथ ही पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी रही। लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने पड़ोस के ही एक मकान पर छापेमारी कर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पास के एक मकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक महिला बच्चे को लेकर जाती दिखी है।
विज्ञापन


 सोनू गुप्ता की चौक बाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। उसी में पीछे की ओर उसका  परिवार भी रहता है। सोनू का तीन साल का बेटा अंश शाम को अपने दरवाजे पर खेल रहा था। साढे सात बजे अचानक वह लापता हो गया। पुलिस को सूचना देने के  साथ ही बच्चे की तलाश शुरू हुई। सूचना पर सीओ घोसी अनिल कुमार और सीओ मुहम्मदाबाद गोहना आलोक कुमार जायसवाल मयफोर्स मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी हासिल कर अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने सोनू के पडोसी के घर पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जिसमें लाल साड़ी पहने एक महिला अंश का हाथ पकड़कर जाती दिखी। उधर, चकिया गांव के लोगों ने सूचना दी कि गांव के एक मकान में एक बच्चे के रोने की आवाज देर से आ रही है। पुलिस ने मकान की घेरेबंदी कर एक युवक को दबोचा। मकान की तलाशी ली गई तो पुलिस को सीसीटीवी में दिखने जैसी लाल साड़ी और एक बाइक मिली। लेकिन अपहृत बालक का पता नहीं चला।

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ललित कुमार ने अपहृत बालक के घर वालों से मिलकर बच्चे को सकुशल बरामद करने का निर्देश पुलिस को दिया। एमएलसी यशवंत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी एसके श्रीवास्तव ने कहा कि बालक को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा। वहीं, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को एसपी ललित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर बच्चे को बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें