फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म और छिनैती का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Sep 2018 10:53 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
Rape Case
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।सदर पुलिस ने महिला से दुष्कर्म, छिनैती और सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल करने वाले आरोपी को गुरुवार की सुबह बांसी टैक्सी स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। घटना 23 जुलाई की है। केस मोहाना थाना में दर्ज हुआ था। मामले की जांच सदर पुलिस द्वारा की जा रही थी। 
विज्ञापन


एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि 23 जुलाई को मोहाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने मोहाना थाना में तहरीर देकर क्षेत्र के एक शख्स पर दुष्कर्म, छिनैती व सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल करने का आरोप लगाया था। मामले मेेें आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। मामला आईटी का एक्ट होने के नाते मामले की जांच सदर थाने में तैनात इंस्पेक्टर रामदरस आर्य कर रहे थे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। 

बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नगर के बांसी टैक्सी स्टैंड के पास मौजूद है और कहीं भागने की योजना बना रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी गुड्डू निवासी शिवपति नगर थाना मोहाना को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें