फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के कमलसागर गांव से मंगलवार की रात शादी समारोह से लौट रहे जिला पंचायत सदस्य नेहाल व उनके चालक को कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जिला पंचायत सदस्य ने बुधवार को थाने जाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। घायल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लधुआई गांव निवासी नेहाल उर्फ टीपू वार्ड संख्या चार मर्यादपुर से वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। नेहाल के मुताबिक मंगलवार  की रात कमलसागर गांव में पूर्व प्रधान सूर्यनाथ यादव के यहां बारात आई थी। उसी में वह निमंत्रण में शामिल होने के लिए गए थे। लगभग दस बजे रात को वह अपनी गाड़ी से वहां पहुंचे थे। कुछ देर तक रहने के बाद वह निमंत्रण देकर वापस वह अपनी खड़ी चार पहिया वाहन में बैठने जा रहे थे कि रास्ते में खड़े कुछ बदमाशों ने नेहाल के मुंह पर एकाएक मुक्के से हमला कर दिया। अचानक हमले से नेहाल की आंख चोटिल हो गई, इसी बीच चार-पाँच बदमाश और आ गए और लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी।

शोरगुल सुनकर नेहाल का ड्राइवर रामपुर निवासी शाहनवाज मौके पर बीच बचाव करने गया तो हमलावरों ने उसे भी मारकर घायल कर दिया। इस दौरान पहुंचे गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना का कारण पुरानी रंजिश व डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य ने थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें