थाना क्षेत्र के भीमहर चट्टी पर बुुधवार की रात एक सराफा के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी सहित साढ़े चार लाख मूल्य के सामान पर अपना हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मकान मालिक को भोर में हुई तो उसने दुकानदार को सूचना दी। खोजबिन के बाद तिजोरी एक बागीचे में मिली। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के बिलौझा गांव निवासी राधेश्याम वर्मा पुत्र शिवनरायन की भीमहर चट्टी पर आभूषण की दुकान है। बुधवार को नित्य की भांति राधेश्याम पुत्र शिवनरायन अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। बुधवार की रात ही चोर आए और दुकान के शटर का ताला तोड़कर उसकी दुकान में घुस गए।
चोरों ने उसकी आलमारी तोड़कर उसमें रखा पांच हजार नगदी सहित साढ़े चार लाख से अधिक के सोने चांदी का सामान उठा ले गए। चोर तिजोरी को जाते समय पास के ही एक बागीचे में फेंके हुए थे। दुकानदार के अनुसार दुकान में छागल, बिछाया, पाजेब, पेटी, हाफ पेटी लगभग तीन किलो की चाँदी का सामान था साथ ही सोने का सामन आयरन, अगूंठी, लाकेट, कील, नथूनी लगभग 150 ग्राम सोने का सामान था। चोर जाते समय उसकी तिजोरी भी उठा ले गए जिसे बागीचे में कुछ दूर ले जाकर फेंके हुए थे।
संभावना जताई जा रही है कि चोर बागीचे में ही ले जाकर तिजोर को तोड़े होंगे। दुकानदार राधेश्याम वर्मा पिता शिवनरायन गुरूवार की भोर में सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो शटर खुला देखकर और माल गायब देखकर अवाक रह गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई इस संबंध में दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।