फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगा ने दी जान

Tue, 05 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
गोंठा गांव में एक नवविवाहिता ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी जब मायके वालों को हुई तो उन्होंने इस मामले में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए उसके पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। मायके वालों का कहना है कि अभी शादी के तीन माह ही पूरे हुए थे लेकिन दहेज को लेकर तरह-तरह के प्रताड़ना विवाहिता को दिए जा         रहे थे।
विज्ञापन



दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोंठा गांव निवासी अनंत देव राय पुत्र प्रमोद राय की शादी 18 अप्रैल 2016 को गोरखपुर जनपद के डीहघाट झंगवा निवासी 21 वर्षीय पूजा के साथ हुई थी। शादी के बाद पूजा अपने ससुराल रहने लगी। मायके वालों का कहना है कि दहेज की कमी बताकर पूजा को प्रारंभ से ही प्रताड़ित किया जाता रहा।


मायके वाले इस बात को लेकर समझाते बुझाते भी रहे लेकिन पूजा को प्रताड़ित करने का काम जारी रहा। आरोप लगाया कि फांसी लगाकर पूजा की दहेज के लिए हत्या की गई है। उधर परिजनों का कहना  है कि पूजा अपने कमरे में सोई थी। रात में वह अपने दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर पंखे से झूल गई। सु
विज्ञापन



बह उसका दरवाजा खोला गया तो उसकी लाश पंखे से लटकती मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका के भाई मनीष राय ने अपनी बहन के पति, श्वसुर, सास, जेठ और जेठानी पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें