फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता, बड़े भाई ने पीटकर युवक की ले ली जान

Wed, 28 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव निवासी युवक को बुधवार की सुबह उसके पिता और बड़े भाई ने बुरी तरह से पीटा। घायल को परिवार के सदस्य उपचार के लिए दोहरीघाट बाजार स्थित सरकारी अस्पताल लाकर भर्ती कराए। जहां उपचार के दौरान अपराह्न दो बजे के करीब युवक की मौत हो गई। मृत युवक के मझले भाई ने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पिता, बड़े भाई के साथ दो अज्ञात को आरोपित किया गया है। हत्या का करण पिता द्वारा जमीन बेचे जाने का विरोध करना बताया है।
विज्ञापन


 मृत युवक राजू (24) दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव निवासी भीम यादव का पुत्र था। राजू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा बृजेश यादव दूसरे नंबर पर रवि तीसरे पर मृत युवक राजू था। अस्पताल में मौजूद बृजेश की पत्नी गीता ने बताया कि उसके ससुर भीम यादव खेत की जमीन को बेचना चाहते थे।

मृत उसका देवर राजू ही घर परिवार की देखभाल करता था। जब उसे पता चला कि पिता जमीन बेचना चाहते हैं, तो उसने इसका विरोध किया। इस पर उसके ससुर देवर के दुश्मन बन गए। इसकी जानकारी होने पर उसका पति भी ससुर के साथ मिल गया। बुधवार की सुबह पूर्वाह्न 11 बजे के करीब जब उसका देवर शौच करने के लिए बागीचे की तरफ गया। तभी ससुर भीम, पति बृजेश और दो अन्य लोग एकजुट होकर उसके देवर को घेर लिए। साथ ही लाठी डंडे और राड से हमला कर उसे बुरी तरह से लहुलूहान कर दिए।
विज्ञापन


  गंभीर अवस्था में भाभी गीता और मझले भाई ने राजू को उपचार के लिए दोहरीघाट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अपराह्न दो बजे के करीब उसकी मौत हो गई। भाई रवि ने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पिता भीम और भाई बृजेश को नामजद और दो अज्ञात लोगों को आरोपित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें