पूरी लैब और मशीनें जब्त
छापे में एमडी ड्रग बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला पूरा सेटअप मिला। इसमें औद्योगिक ग्राइंडर, मिक्सर, स्टील के टैंक, हीटिंग उपकरण, कांच के रिएक्शन और डिस्टिलेशन उपकरण, तापमान मापने वाली मशीनें और वोल्टेज बैलेंसर शामिल हैं। टीम ने इन सभी उपकरणों को जब्त कर अवैध लैब को बंद करा दिया।
नेटवर्क के दूसरे सदस्यों की तलाश
सीबीएन अब जांच में यह पता कर रहा है कि फैक्टरी के लिए रसायन कहां से मंगाए जा रहे थे और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। तैयार एमडी ड्रग की किन राज्यों में आपूर्ति की जानी थी, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसी वित्तीय लेनदेन और ड्रग की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगा रही है। मालूम हो कि उरई में भी बीते दिनों इसी ड्रग्स की लैब डीआरआई ने पकड़ी थी। जांच एजेंसी उस नेटवर्क से भी कनेक्शन तलाश रही हैं।