फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी से लूट का पर्दाफाश

Tue, 23 Jun 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के दरगाह मोड़ के समीप स्वर्ण व्यवसायी अनुराग वर्मा को गोली मारकर हुई लाखों की लूट का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें शरण देने वाले जनपद बलिया के एक गांव के प्रधान को भी दबिश देकर बंदी बनाया है।
विज्ञापन



 लूट की दो सोने की चेन, एक अंगूठी, दो तमंचा और कारतूस जब्त किया। दो मोटरसाइकल भी बरामद की है, इसमें एक बाइक बलिया जनपद से लूटी गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया। मामले में अन्य तीन बदमाशों की पुलिस को अब भी तलाश है।


मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के दरगाह मोड़ पर 17 जुलाई को अमिला निवासी सराफा व्यवसायी अनुराग वर्मा को दूकान से घर जाते समय बदमाशों ने गोली मारकर लगभग चार लाख से भी अधिक के जेवरात आदि लूट लिए थे।
विज्ञापन



घटना के बाद  मामले के खुलासे के लिए स्वाट टीम, घोसी कोतवाली पुलिस को लगाया। खोजबीन में जुटी पुलिस को सोमवार की रात सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर बनगांवा गांव के समीप नहर पुलिया पर दो बाइकों पर सवार होकर आते समय बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया,


जबकि तीन बदमाश फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों में अशोक चौहान निवासी छिछोर थाना हलधरपुर, कमलेश राम निवासी कमलसागर थाना मधुबन के पास से दो लूट के हिस्से में बंटवारे से मिली सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, दो तमंचे बरामद हुए। इसके अलावा उनकी दोनों मोटरसाइकलों को भी कब्जे में लिया।


 इसमें एक बाइक भीमपुरा बलिया से लूटी हुई बताई जा रही है। पुलिस ने फरार बदमाशों की सुराग में बलिया जनपद के लहसनी गांव में ग्राम प्रधान उमेश भारती के घर दबिश दी। लूट के आरोपी जयचंद राम, संजय एवं अभय सिंह मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शरणदाता उमेश भारती को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें