फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर तरावीह पढ़ने की सूचना से प्रशासन सतर्क

Tue, 23 Jun 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में रोजेदारों के सड़क में तरावीह पढ़ने की सूचना पर प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में प्रशासन ने रोजेदारों व इमामों के साथ कोतवाली में बैठक कर रात की कटौती बंद कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


रात में हो रही अघोषित कटौती के कारण शाम को तरावीह व सुबह के वक्त रोजेदार अंधेरे में शहरी करते है। जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा था। बीते दिनों कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक में स्पष्ट कर दिया गया था कि रात में कटौती नहीं की जाएगी।

शाम व रात की कटौती में सुधार न होने पर मंगलवार को रोजेदारों ने तय किया कि आज अगर बिजली शाम को नहीं आई तो वह लोग अमन शहीद मस्जिद के बाहर तरावीह पढ़ेंगे।
विज्ञापन


इसकी सूचना लोकल इंटेलीजेंस को लगी और उन्होंने सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। जिस पर एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल, एएसपी आदित्यप्रकाश वर्मा की अगुवाई में अधिशाषी अभियंता विद्युत एससी श्रीवास्तव, एसडीओ के साथ रोजदारों व मस्जिदों के इमामों के साथ मंगलवार शाम कोतवाली परिसर में वार्ता हुई।

एडीएम ने कहा कि रोजाना पावर कारपोरेशन को पत्राचार किया जा रहा है। बुधवार को फिर रोजेदारों, इमाम व प्रशासन की तरफ से एक संयुक्त पत्र लिखकर रात की कटौती को बंद करने को कहा जाएगा। तब रोजेदार माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें