फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार से टकराई बाइक दो दोस्तों की जान गई

Tue, 27 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की देर रात  घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकड़ीताल के निकट सोमारीडी गांव की राइस मिल की दीवार से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि उनके साथ बाइक पर सवार तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



पकड़ी खुर्द हरवंशपुर निवासी 25 वर्षीय सुनील निषाद गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़या टीकुर गांव के रिश्तेदार दीपक (20) और गोविंद (25) के साथ एक ही बाइक से घोसी से अपने गांव पकड़ी के लिए रवाना हुआ। रास्ते में रात के करीब नौ बसे उनकी बाइक सोमारीडी गांव की राइस मिल से टकरा गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। तीनों संभवत: नशे में थे। मौके पर ही सुनील की मौत हो गई। आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। तीनों को घोसी पीएचसी पर पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने इलाज के दौरान दीपक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें