उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने लेटरपैड का दुुरुपयोग करने के मामले मेें शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मामले में जिलाध्यक्ष ने तीन लोगों को आरोपित किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
लेटरपैड पर शिक्षक नेता समानांतर शिक्षक संगठन संचालित करते हैं। जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय के मुताबिक शिक्षक नेताओं को समझाने के बाद भी न सुनने पर संगठन के लेटरपैड का दुरुपयोग करने को लेकर शहर कोतवाली में प्राथमिक विद्यालय साहूपुर के सहायक अध्यापक नित्यप्रकाश यादव पुत्र राममूर्ति, प्राथमिक विद्यालय रानीपुर के प्रधानाध्यापक ब्रह्मानंद सिंह पुत्र स्व. मारकंडेय तथा प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदाबादगोहना के प्रधानाध्यापक मुंशी प्रेमचंद पुत्र सकालू के खिलाफ तहरीर दी। उधर, उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बड़रांव ब्लाक इकाई की बैठक संगठन बड़रांव में ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश्वर शुक्ल के आवास पर हुई। अखिलेश्वर शुक्ल ने कहा कि संगठन के लेटरपैड के दुरुपयोग के मामले मेें जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय द्वारा तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके बाद भी अवैध तरीके से बड़रांव ब्लाक का बीआरसी बड़रांव पर कराया जा रहा है। संगठन को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। इस दौरान रमाकांत यादव, हरिंद्र प्रसाद सिंह, विवेक राय,शैलेंद्र कुमार सिंह आदि शामिल रहे।