फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी से लूट का प्रयास विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। सरायलखंसी थाना के वनदेवी धाम से तगादा कर लौट रहे व्यवसाई पर फायर करके बदमाशों ने मंगलवार की शाम को लूटने का प्रयास किया। लेकिन व्यवसायी के साहस से व्यवसायी को लूटने को बदमाशों का प्रयास विफल हो गया।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढ़ुआगोदाम बाजार निवासी संजय गुप्ता पुत्र स्व.प्रभुनाथ गुप्ता की बढुआगोदाम बाजार में दुकान है। मंगलवार की पांच बजे करीब संजय तगादा कर वापस घर आ रहे थे। वनदेवी धाम से पहले नर्सरी के पास बाईक सवार दो युवकों ने तमंचा दिखा कर संजय को ओवरटेक कर रोकवाने का प्रयास किया। बदमाशों के मनसूबे भांप कर संजय ने बाइक मोड़ कर वहीं बगल में स्थित ईंट भट्ठे की तरफ तेजी से भागा। बाइक न रोकने पर बदमाशों ने संजय को लक्ष्य कर फायर कर दिया। लेकिन गोली मिस होने से व्यवसायी बाल बाल बच गया। संजय भागकर ईंट भट्ठे पर चला गया। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष स्वाट टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जगह जगहपर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।
इस बाबत सीओ राजकुमार का कहना है कि ऐसी सूचना मिली थी, पुलिस को चेकिंग करने का निर्दश दिया गया। व्यवसायी से पूछताछ के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें