फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटाईचवर छेड़खानी मामले में दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के कटाईचवर गांव के पास गुरूवार की सुबह बस में घुसकर छात्राओं संग छेड़खानी और विरोध करने पर छात्रों की पिटाई की घटना के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ आरोपी नही चढ़े। विद्यालय प्रबंधक ओमप्रकाश यादव की तहरीर पर नामजद तीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश देने का दावा किया है। साथ ही अज्ञात 15 को चिन्ह्ति करने के लिए पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि मधुबन थाना क्षेत्र के चचाईपार गांव स्थित संत कबीर इंटर कालेज की स्कूल बस प्रतिदिन की भांति गुरूवार की सुबह मोहम्मदपुर चट्टी से मोहम्मदपुर हसनपुर गांव के साथ क्षेत्र के बच्चों को लेकर स्कूल के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटाईचवर गांव के पास पहुंची, तभी गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने उसे रोकवा लिया तथा अंदर घुसकर छात्राओं के साथ छेड़खानी करने लगें। मनबढ़ों की इस हरकत का बस में सवार छात्रों ने विरोध किया, इस पर छेड़खानी करने वालों ने उनकी जमकर पिटाई की। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बस में सवार छात्र करौदी नारायणपुर गांव निवासी आदित्य नारायण सिंह पुत्र संजय, उसकी बहन श्रेया सिंह, विपुल, अतुल, अनिल यादव, अजीत, रुद्रप्रताप सिंह, प्रिंस सिंह आदि घायल हुए। छात्रों की चीखपुकार सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस दौरान मनबढ़ छात्रों को धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर छात्रों के अभिभावक मौके पर पहुंच गए। अभिभावकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर सड़क पर जाम लगा दिया था। घटना के बाबत संत कबीर इंटर कालेज के प्रबंधक ओमप्रकाश यादव की तहरीर पर पुलिस ने राशिद पुत्र जाकिर, टिंचू पुत्र आलमगीर, सेराज पुत्र हातिम निवासीगण कटाईचवर सहित 15 अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ अरशद जमाल सिद्दीकी ने बताया कि नामजद किए गए तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। हालांकि अभी कोई सफलता नहीं मिली। इस दौरान अज्ञात 15 की शिनाख्त करने के लिए दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि सीओ के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें