फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके आई युवती का अपहरण

विज्ञापन
अपहरण - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
मैनपुरी। रक्षाबंधन पर मायके आई युवती को बुधवार को तीन युवक जबरदस्ती उठा ले गए। यही नहीं पुलिस में तहरीर देने के बाद से परिवारीजनों को धमकियां भी दी जा रही हैं। इधर, दो दिन के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने एसपी से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


थाना करहल क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती रक्षाबंधन पर मायके आई थी। बुधवार को वह छोटी बहन के साथ करहल बाजार गई थी। आरोप है कि वहीं से तीन युवक उसे जबरदस्ती उठा ले गए।

घर आकर छोटी बहन ने इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी। घरवाले युवती की तलाश में काफी देर तक भटके। कहीं कोई जानकारी नहीं मिलने पर घटना की तहरीर थाने में दी गई।
विज्ञापन


पुलिस में शिकायत करने के बाद से आरोपी युवकों के घरवाले धमकी दे रहे हैं। शिकायत वापस नहीं लेने पर युवती को मार डालने की धमकी दी जा रही है। मिली रही धमकियां और तीन दिन बाद भी पुलिस द्वारा युवती की बरामदगी नहीं किए जाने पर परिवारीजन सहमे हैं। शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय आकर घटना की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें