चिरैयाकोट। नगर पंचायत के चिरैयाकोट बाजार चौक पर शनिवार की देर रात करीब 10 बजे एक ऑटो चालक वाहन को बीच चौराहा पर छोड़कर नशे की हालात में सड़क किनारे सो गया। बीच सड़क पर वाहन के खड़े होने से बाजार में जाम की स्थिति बन गई। जाम की समस्या को देखते हुए कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को बीच चौराहा से हटाते हुए थाने ले आई। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक शराब के नशे में बुरी तरह से धुत होने से सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा रहा।