पत्नी को पति ने पीटा, केस दर्जगोपीगंज। नगर के जोगीवीर पड़ाव स्थित बनवासी बस्ती में पति ने किसी बात को लेकर पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बनवासी बस्ती निवासी राजू बनवासी का रविवार को अपनी पत्नी रेखा देवी (36) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर उसने रेखा को मार पीटकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया।