घोसी। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को कोतवाली में बुधवार को किसान सहकारी चीनी घोसी में घटतौली को लेकर सड़क जाम करने के आरोप में 250 अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। किसान सहकारी चीनी मिल घोसी में गन्ना तौल काटा पर किसानों ने घटतौली का आरोप लगाया था। किसान नेताओ ने इसका विरोध करते हुए जीएम का पुतला फूंकने के साथ किसानों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया था।कोतवाली पुलिस ने हाइवे जाम करने वालों के विरुद्ध 147,341,504,506 के साथ 7सीएल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।