मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबन-दोहरीघाट मार्ग स्थित जजौली काशी गोमती बैंक के समीप गुरुवार की देर शाम पीछे से आ रही अनियंत्रित बाइक की जोरदार टक्कर से दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हसनपुर निवासी श्याम मिलन(35) पुत्र फूलचंद, शंभू (45) पुत्र महंगी मधुबन से खरीदारी कर एक ही एक व्यक्ति के साथ बाइक से घर जा रहा था कि रास्ते में पीछे से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक पर सवार युवक बाइक लेकर लेकर फरार हो गया। ब्यूरो