फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर कांड- एक युवती सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाजपुर हत्याकांड में आरोपी एक युवती सहित दो लोगों को पुलिस ने शनिवार को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दूसरे पक्ष की तहरीर पर मारपीट के सात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाने के दतौड़ा ग्राम पंचायत के बाजपुर गांव निवासी लल्लन यादव और राम सेवक के बीच भूमि विवाद में शुक्रवार को मारपीट और फायरिंग हो गई। इस घटना में संदीप यादव नामक युवक की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। इस मामले में मृतक के भाई संजय की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद लोगों के विरुद्ध शुक्रवार को ही मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में तीन महिलाओं सहित नौ आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी केदार यादव पुत्र स्व. राम अधार और अंजू पुत्री रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को चालान सीजेएम की कोर्ट में कर दिया। इस मामले में अभी सात अन्य आरोपी गिरफ्तारी से बचे हैं। उधर दूसरे पक्ष के अंकुर पुत्र केदार यादव की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को सुनील, गोविंद, संजय, गिररिजेश, लक्की, बक्कन, माधुर और सात अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें