फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते से निकल गए 1.31 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हां। दोहरीघाट ब्लाक के ग्राम सभा गोंठा बाजार में काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक में एक महिला के खाते से एक लाख 31हजार रुपया निकाल लिए जाने के मामले की जांच शनिवार को दिन भर बैंक कर्मी करते रहे। खाते दार संगीता चौहान पुत्री स्व. सुरेश चौहान ग्राम गोठा के द्वारा फोरलेन में पड़ी जमीन के 131000 रुपये अपने इसी खाते में जमा किया था। जब वह शुक्रवार को अपने खाते से रकम निकालने गई तो वहां पता चला कि उसके खाते के रुपये निकाले जा चुके हैं। यह सुनते ही वह बेहोश होकर गिर गई। यह देखते ही बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई।ब्रांच मैनेजर के द्वारा तत्काल टीम गठित कर खाते की जांच शुरू कर दी गई। इस संबंध में मैनेजर ने बताया कि जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें