फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने सड़क पर खड़े ट्रक से तीन सौ लीटर डीजल किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार में मऊ-मझवारा शहीद पर सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से गुरुवार की रात चोरों ने करीब तीन सौ लीटर डीजल चुरा लिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह तेल टैंक का ताला टूटा हुआ देखकर हुई। जिसके बाद पीड़ित चालक ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस को दी तहरीर में कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार निवासी देवेंद्र यादव पुत्र स्व. विश्वनाथ यादव ने बताया कि वो गोरखपुर जनपद के प्रज्ञामेल ट्रांसपोर्ट में ट्रक चालक है। चालक ने बताया कि गुरुवार को वह 14 चक्का ट्रक लेकर गोरखपुर से देहरी बिहार बालू लाने जाना था। जहां वो अपने घर इंदारा बाजार पहुंचकर ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। जहां रात में वो और उसका परिचालक खाना खाकर ट्रक के अंदर सो गए। इसीबीच चोरों ने ट्रक के डीजल टैंक से 300 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह वह ट्रक को ले जाने के लिए उठे तो डीजल के टैंक का ताला टूटा देखकर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित चालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें