चिरैयाकोट/सरसेना। थाना क्षेत्र के चिरैयाकोट कसबे के जल निगम टंकी के पास दोसपुर डीह बाबा के चबूतरे के पास गेहूं के खेत में दोपहर एक बजे एक नवजात शिशु लावारिश हाल में पड़ा हुआ मिला। उसे स्वेटर पहनाया गया था। नगर के महतवाना मोहल्ले के निवासी धर्मेंद्र पासवान बगल के सरसो के खेत में सरसों काट रहा था। उसकी नजर नवजात शिशु पर पड़ी।शिशु के दोनों बगल कुत्ते के बच्चे बैठे थे। युवक ने चारों ओर देखा। परंतु आस पास कोई नजर नहीं आया।कई लोगों से पूछा भी बच्चे को कोई जानने वाला नही मिला। नवजात शिशु मिलने की सूचना पर वहां काफी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस के समक्ष उसने कहा कि वह बच्चे को पालना चाहता है। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने बच्चे को पालन पोषण के लिए उसे सौंप दिया।