फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दपंति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सिकटिया ओवरब्रिज के पास सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे गुड्डू पुत्र शेख अहमद 35 वर्ष निवासी अदरी थाना कोपागंज और उनकी पत्नी नूरजहां 32 इलाज के लिए मऊ आए हुए थे। जहां वो इलाज कराने के बाद वापस गांव लौट रहे थे। अभी वह सिकटिया पुल के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे पति पत्नी घायल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें