बढुआ गोदाम। रानीपुर थाना क्षेत्र स्थित विकास खंड के पास बुधवार की रात सात बजे के करीब दो बाइक सवार की आमने सामने टक्कर में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर किया। मनीष कुमार (25) पुत्र महेंद्र राम चिरैयाकोट क्षेत्र के स्थानीय बाजार का निवासी है। वह किसी काम से मोहम्मदाबाद गया था। वापस घर लौटने के दौरान रानीपुर ब्लॉक के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया।