लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक दर्जन ट्रेनों की जांच की गई। जहां एक अवैध वेंडर सहित चार लोगों को आरपीएफ ने पकड़ते हुए उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया।
गुरुवार को आरपीएफ प्रभारी डीके राय तथा जीआरपी एसओ राघवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कृषक एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस सहित 15 ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आरपीएफ ने यात्रियों के सामानों की जांच की। इस दौरान आरपीएफ ने एक अवैध वेंडर को खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़ा, जबकि तीन युवकों को बिना टिकट के धरदबोचा। आरपीएफ ने चारों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई की। कार्रवाई में एसआई विजय यादव, सियाराम यादव, भरत, मनोज आदि मौजूद रहे।