मधुबन। स्थानीय थाना में गुरुवार को एक युवक की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। दर्ज मुकदमे के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के मिश्रौली मोलनापुर गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र धर्मदेव प्रसाद ने बताया कि वह बीते 22 जनवरी को किसी काम से दुबारी बाजार जा रहा था। जहां पहले से मौजूद प्रेमचंद्र शर्मा, निखिल शर्मा तथा दीपक पाल ने मारपीट कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पर तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।