मऊ। आरटीआई कार्यकर्ता बालगोविंद सिंह की हत्या में नामजद होकर फरार चल रहें प्रधान का भाई गुड्डू यादव ने भी मंगलवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। सीजेएम ने सुनवाई के बाद गुड्डू को पुलिस रिमांड में जेल भेजने का आदेश दिया।
बताते चले बीते 16 जनवरी को आरटीआई कार्यकर्ता और बढ़ुआ गोदाम गांव निवासी बाल गोविंद सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। घटना के बाबत मृतक की विधवा शीला सिंह ने सरायलखंसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के पति शैलेंद्र यादव के साथ उसके भाई गुड्डू तथा कोपागंज थाना क्षेत्र के डांडी गांव निवासी लालू यादव को नामजद किया था। इसके अलावा छह अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया गया था । पुलिस के दबाव पर शैलेंद्र यादव ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। जबकि फरार चल रहे गुड्डू ने मंगलवार को समर्पण किया। बताते चले हत्यारोपी शैलेंद्र यादव के गिरफ्तार न होने तथा उसके समपर्ण करने पर एसपी ने थानाध्यक्ष सरायलखंसी को निलंबित किया था। इस मामले में नामजद आरोपी लालू के साथ अन्य अज्ञात अभी भी फरार चल रहें हैं।