फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप-बाइक भिड़ी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा/वलीदपुर/चिरैयाकोट। जिले में रविवार रात और सोमवार को तीन अलग-अलग हादसों में पांच लोग घायल हो गए। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा-मादी सिपाह स्थित सियरही गांव शैलेश (24) पुत्र राजेंद्र अपने गांव के साथी रमेश राजभर पुत्र हरीनारायण के साथ बाइक से सोमवार को दोपहर दोहरीघाट जा रहा था। नहर मार्ग के पास पहुंचा कि सामने से आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। बाइक चला रहा शैलेश और रमेश घायल हो गए। जबकि पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

वहीं, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कलेंडर तिराहा पर रविवार रात फल से लदा ट्रक एक स्कार्पियो को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और खालासी घायल हो गए। प्रतापगढ़ जिला निवासी ट्रक चालक बकरूद्दीन शेख ने बताया कि वह गुजरात से सेब लादकर बिहार जा रहा था। रविवार की रात करीब 2 बजे वह मुहम्मदाबाद गोहन के कलेंडर तिराहा के पास पहुंचा था कि सड़क पर अचानक सामने से आए स्कार्पियो को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक वाहन पर नियत्रिंत नहीं रख पाया।
उधर, चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम सरौंदा निवासी सदावृक्ष गुप्ता 62 की बाइक से चिरैयाकोट बाजार आया हुआ था। जहां से खरीददारी कर वापस गांव लौट रहा था। अभी वह गाजीपुर- आजमगढ़ मार्ग के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे कार की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद आरोप कार चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें