घोसी। नगर के नरोखर पोखरा के पास रात में गैस लदे ट्रक के अनियंत्रित होकर दुकान में घुस कर पलट जाने से दुकान में रखा सामान नष्ट हो गया। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहां से गुजर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने चालक को केबिन से निकाल कर कोतवाली पहुंचाया। दुकानदार विकास पुत्र स्व राजेंद्र निवासी कस्बा ने पुलिस को तहरीर दी है।