घोसी। बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार को बाजार में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने 20 घरों केे कनेक्शन की जांच की, जहां चार उपभोक्ता बिना कनेक्शन के बिजली जलाते मिले। इनके खिलाफ थाने में बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया।
गुरुवार को अधिशासी अभियंता डीडी शर्मा और एसडीओ राजेश प्रसाद, अवर अभियंता पृथ्वीनाथ सहित अन्य कर्मचारियों ने घोसी बाजार में चेकिंग अभियान चलाते हुए 20 उपभोक्ताओं की कनेक्शन की जांच की। इस दौरान टीम को कौशल कुमार पुत्र देवजीराम, गुलाबी देवी पत्नी रामलखन प्रसाद, इंदु देवी पत्नी छेदी लाल सोनकर और गुलाब सोनकर पुत्र फेकन द्वारा बिजली विभाग द्वारा बकाया राशि के चलते कनेक्शन काटे जाने के बाद भी दुबारा बिजली का प्रयोग करते मिले। जिस पर टीम ने कनेक्शन काटने के साथ चारों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया।