वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में गुरुवार को एक युवक ने सड़क हादसे के दोषी चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने और सड़क दुर्घटना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
मुकदमे के अनुसार बलिया जिले के मनु यादव ने बताया कि 20 अगस्त को पिकअप में उसके पिता श्रीराम यादव सहित 20 लोग बिहार स्थित देवघर गए हुए थे। जहां से वापस आते समय 21 अगस्त को मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर पिकअप चालक शशि कुमार पुत्र फूलचंद की लापरवाही से वाहन डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिकअप में सवार उसके पिता सहित 14 लोग घायल हो गए थे। जिनका उपचार आजमगढ़ मंडल अस्पताल में चल रहा था। गंभीर चोट लगने के चलते उसके पिता श्रीराम यादव की मौत 22 अगस्त को इलाज के दौरान हो गई। पुलिस ने चालक के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।