फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की लड़ाई में भिड़े अभिभावक, दस लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की लड़ाई में भिड़े अभिभावक, दस लोग घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। वीरवार देर सायं बच्चों की लड़ाई में दोनों पक्षों के अभिभावक भिड़ गए। एक पक्ष ने जहां धारदार हथियार से हमला किया, वहीं इस मारपीट में दोनों ओर से करीब दस लोग घायल हो गए हैं। घायलों को कैंट सिविल अस्पताल लाया गया। घटना थाना पड़ाव के रंगिया मंडी क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन

रंगिया मंडी में करीब पांच साल की बच्ची पड़ोस की रहने वाले लगभग दस साल के लड़के को खिजा रही थी। इसी के चलते लड़के ने लड़की को थप्पड़ मार दिया। लड़की ने अपने परिजनों को बताया, जिस पर परिजन लड़के घर पहुंच गए और आपत्ति जताई। कुछ देर तक बहस होती रही, बाद में लड़की पक्ष के लोग अपने घर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ देर के बाद ही एक पक्ष तलवारें लेकर आ गया और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं इस मारपीट में ईंटें भी चलाईं। किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत कराया गया, लेकिन दोनों पक्षों से दस लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान राहुल, गोपाल, राजकुमार, सुभाष, श्याम, साक्षी, हनी, अजय, अर्चना, पूनम के रूप में हुई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें