घोसी। कोतवाली क्षेत्र के केरमामहरूपुर निवासी एक युवती ने मंगलवार को कोतवाली में गांव के ही दो सगे भाईयों के विरुद्ध छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के केरमा महरूपुर युवती ने बताया, कि 26 अगस्त की रात गांव के अजय उर्फ अजमल यादव और अजीत उर्फ मुलायम यादव ने उससे अश्लील हरकत की। विरोध करने पर दोनों ने उससे मारपीब् कर दिया। वहीं उसकी चीख पुकार सुनकर उसे बचाने आए गांव के बृजेश यादव पुत्र मुन्नर यादव को दोनों आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों के विरुद्ध 354,323 एवं 504 के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की।