फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन उपभोक्ता पर बिजली चोरी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट/दोहरीघाट। बिजली विभाग की ओर से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में चिरैयाकोट में चोरी से बिजली जला रहे तीन उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। जबकि दोहरीघाट में टीम ने साढ़े आठ लाख की वसूली की।
विज्ञापन

चिरैयाकोट : बिजली विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की देर शाम कस्बे के रायपुर, सरसेना, कमथरी गांव में चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां तीन उपभोक्ताओं द्वारा बिना कनेक्शन के बिजली जलाते पाए जाने पर बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया। प्रवर्तनदल अधिकारी अबरार अहमद और धर्मेंद्र कुमार दुबे , राजेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, अवर अभियंता प्रदीप सिंह, मनोज कुमार सिंह द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने 28 उपभोक्ताओं घरों की जांच की। जहां तीन उपभोक्ताओं द्वारा बिना कनेक्शन के बिजली जलाते पाए जाने पर चिरैयाकोट थाने में केस दर्ज कराया।
दोहरीघाट : विद्युत उप खंड तृतीय दोहरीघाट कार्यालय पर शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 34 उपभोक्ताओं का बिल सुधार कर कर आठ लाख छप्पन हजार रुपया बकाया वसूल किया गया। साथ ही चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

उप खंड अधिकारी विवेक पांडेय ने बताया कि बिजली चेकिंग अभियान आठ लोगों का लोड बढ़ाने के साथ ही चार लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान अवर अभियंता योगेंद्र प्रसाद दानी, दीनानाथ पाल, बांकेलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें