फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टे से लटकती मिली युवती का लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन।थाना क्षेत्र के सिकड़ीकोल के पुरवे सेमरा में सोमवार की शाम एक किशोरी की दुपट्टे के फंदे से लटकती लाश मिली।किशोरी का शव उसके ही घर में बने टीनशेड के कुंडे से लटक रहा था। बगल के लोगों ने उसकी मां को सूचना दिया।उसकी हत्या हुई या आत्महत्या है ,इस के कारणों का पता नही चल सका है।घटना के वक्त उसकी मां घर पर नहीं थी।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देर शाम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेमरा गांव के हरिजन बस्ती में उस समय कोहराम मच गया जब लोंगो ने सीमा नाम की एक 19 वर्षीय किशोरी के शव को घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटकते देखा।आसपास के लोगों ने घर से बाहर गई उसकी मां को सूचना दिया।जैसे ही वह घर आई अपनी लड़की को उस हालत में देख फफक फफक कर रो पड़ी।किसी तरह लोंगो ने शव को उताशरकर नीचे रखा और पुलिस को सूचना दी।बताया जाता है कि सोमवार को दो बजे लगभग सीमा घर पर अकेली थी।उसकी मां खेत की तरफ गई थी।उसी बीच यह घटना हुई।सीमा के पिता की 18 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी।अधेड़ मां के साथ सीमा रहती थ्ज्ञी। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सीओ आशुतोष ओझा का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें