फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल की सूचना देने वाले युवक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन।थाना क्षेत्र के एक वित्तविहीन विद्यालय पर नकल होने की सूचना देने पर विद्यालय के लोगों ने सूचना देने वाले की दिन दहाड़े सिपाह इब्राहिमाबाद में सरेराह जमकर धुनाई कर दी।सूचना पाकर मौके पर पुलिस के पहुंचते ही आरोपी फरार हो गए। मधुबन क्षेत्र में कई वित्तविहीन विद्यालयों को यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। नकल करवाने की सूचना मिलने पर सिपाह इब्राहिमाबाद का एक युवक शनिवार को कई अधिकारियों को फोन करके नकल होने की सूचना दे दिया। उसी में से किसी अधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को उसका नंबर दे दिया।जिससे खोजते हुए विद्यालय प्रशासन के लोग सोमवार को सिपाह इब्राहिमाबाद पहुंच गए और उक्त युवक को एक पूर्व प्रधान के यहां बुलाकर पूछताछ करने लगे।बात-बात में ही कुछ लोग मिलकर उक्त युवक को मारने लगे।इसके बाद वहां भगदड़ मच गई।किसी तरह लोगों ने बीच बचाव किया और पुलिस को सूचना दे दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची, तब तक मारपीट करने वाले भाग निकले। शासन की तरफ से नकल की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखने का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद नकल की सूचना देने वाले का नाम लीक होने से पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना था कि नकल की सूचना देने वालों का नाम लीक होना गंभीर मामला है। मामले की जांच कराई जानी चाहिए। इस संबंध में सीओ श्वेताआशुतोष ओझा का कहना है कि सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी अगर पीड़ित व्यक्ति आवेदन देता है तो सख्त कार्यवाई होगी।अभी तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें