फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

य:बीआई के ग्राहक सेवा केंद्र पर 15 हजार की लूट कर खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के करहा जहानागंज रोड पर चकजाफ़री गांव में अंबेडकर मूर्ति के सामने यूनियन बैंक से संबद्ध ग्राहक सेवा केंद्र पर मंगलवार को दिन में 11 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने 15 हजार रुपये लूट लिया । इस दौरान केंद्र पर मौजूद एक ग्राहक से चेन भी छीन लिया लेकिन बदमाशों के एक दूसरे साथी के कहने पर चेन वापस कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वाट टीम घटना की जांच करने में जुटी थी। चकजाफ़री में यूबीआई शाखा का ग्राहक सेवा केंद्र है। रोज की मंगलवार को शाखा संचालक चकजाफ़री निवासी चंदन राव पुत्र स्वर्गीय बालचंद सेवा शाखा पर बैठा था। इस बीच दिन में 11 बजे बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। एक बाइक पर बैठा रहा जबकि दूसरा केंद्र के भीतर जाकर असलहा सटाकर दराज में रखे 15 हजार रुपये निकाल लिया। इस दौरान शाखा पर मौजूद आनंद नाम के एक ग्राहक के गले से चेन भी छीन लिया। लेकिन युवक के रोने और गिड़गिड़ाने और बाइक पर बैठे दूसरे साथी के कहने पर बदमाश ने छीनी हुई चेन वापस कर दिया। लूट के बाद दोनों बदमाश इत्मीनान से जहानागंज की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह और जिला मुख्यालय से स्वाट टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें