हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटैली गांव में रविवार की सुबह नाली पाटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष लोगों ने दूसरे पक्ष के छह लोगों को लाठी, डंडा, भाला आदि से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। दूसरे पक्ष के लोगों को भी मामूली चोटें आई। घायलों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी लेकिन पुलिस उनके अस्पताल पहुंचने के बाद पहुंची। अस्पताल पर गंभीर रूप से घायलों का इलाज पुलिस की उपस्थित न रहने पर नहीं हो सका। सभी पुलिस लाइन डीआईजी के यहां पहुंचे और गुहार लगाई तब जाकर घायलों का इलाज हो सका।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटैली गांव में अवधेश राम पुत्र राजमुनि एवं गंगा के बीच नाली को लेकर विवाद चलता है। रविवार की सुबह लगभग नौ बजे गंगा चौहान का पक्ष नाली पाटने लगा। इसका जब दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो वह मारपीट पर आमदा हो गए और इकट्ठा होकर लाठी, डंडा, रम्मा और भाला लेकर दूसरे पक्ष पर टूट पड़े। इससे अवधेश राम पुत्र राजमुनि एवं इसकी पत्नी रीना चौहान, रामसरीख पुत्र राजमुनि, फूलपाती पुत्र सुभाष, स्वामीनाथ पुत्र सुबास, सुबाष पुत्र राजमुनि गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें अवधेश, रामसरीख एवं रीना की स्थिति गंभीर होने के चलते वह आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मामूली पट्टी आदि करके पुलिस के साथ आने को कहकर वापस भेज दिया। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने घटना स्थल से 100 नंबर भी डायल किया लेकिन मौके पर पुलिस देर से पहुंची। इसके चलते वह इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से पुलिस लाइन में डीआईजी के यहां पहुंचे। इसके बाद वहां से पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची।