फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट को लेकर चली चेकिंग में 37 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के आदेश पर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित बलिया मोड़ पर हेलमेट को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन की तरफ से संयुक्त चेकिंग छअभियान चलाया गया। इस दौरान हेलमेट न पहनने वालों वाहन स्वामियों से अर्थ दंड के रुप में समन शुल्क वसूला गया। जबकि कागज आदि दुरुस्त न होने पर 38 वाहनों का चालान किया गया। दोपहर में अपराह्न 11 बजें से एक बजे तक बलिया मोड़ पर चलाए गए अभियान का नेतृत्व उपजिलाधिकारी सदर डा. अंकुर लाठर ने किया। उनके साथ सीओ नगर आलोक जायसवाल और कोतवाली पुलिस मौजूद रही। अभियान दो भागों में बांट कर चलाया गया। इसमें यातायात विभाग ने हेलमेट न पहनने वाले 16 लोगों पर अर्थ दंड लगाकर उनसे 13 हजार पांच सौ रुपये की वसूली किया। इस दौरान एक वाहन को सीज किया। जबकि कोतवाली पुलिस ने हेलमेट न पहनने वालों से 72 सौ रुपये समन शुल्क वसूला। साथ ही 37 वाहनों का चालान किया। सीओ नगर आलोक जायसवाल ने बताया कि हेलमेट को लेकर लगातार अभियान चलाया जाएगा। बोले जिला और पुलिस प्रशासन यह अभियान बाइक चालाने वालों की सुरक्षा के लिए चला रही है।जिला और पुलिस प्रशासन के तरफ से चलाए गए संयुक्त अभियान से बलिया मोड पर हड़कंप मचा था। चेकिंग की जानकारी होने पर कई बाइक सवार सिकटिया पुल से ख्वाजा जहांपुर होकर भीटी जाने वाले मार्ग को पकड़कर निकल जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें