फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू लेकर आए युवक को ससुरालवालों ने पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के उतराई गांव से पुलिस ने ससुराल आये एक युवक को एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि युवक गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थानान्तर्गत सिधागर घाट का रहने वाला है। बताया जाता है कि राकेश साहनी पुत्र मुन्नू साहनी की ससुराल मधुबन थाना अंतर्गत उतराई गांव निवासी दिनेश साहनी के घर पर है। काफी दिनों से उसकी पत्नी मायके में ही रह रही है। उसे वह अपने घर ले जाना चाहता है लेकिन मायके वाले उसे जाने नही देना चाहते है। राकेश अपनी पत्नी की विदाई नहीं करने पर इधर ही तरबूज वगैरह का धंधा करता है। सोमवार को वह तरबूज काटने वाला चाकू लेकर ही ससुराल पहुंच गया। लेकिन ससुराल में पहुंचकर कोई उत्पात कर पाता इससे पहले घरवालों ने पुलिस को सूचना देकर उसे गिरफ्तार करवा दिया। पुलिस ने उसका सम्बन्धित धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें