फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार दुकान में घुसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार स्थित स्टेशन मोड़ पर शनिवार की रात तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद छप्पर नुमा चाय पकौड़ी की दुकान में जा घुसी। इस दौरान कार में सवार लोग मौके सें फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, पुलिस कार को कब्जे में ले कर जानकारी करने में जुटी।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत निवासी सुरेश मद्धेशिया स्टेशन मोड़ पर चाय पकौड़ी, धमेंद्र मद्धेशिया बाटी चोखा, अदरी नगर पंचायत के खजुरी निवासी शर्मा पान की दुकान और शेखपुर गांव निवासी रमायन राजभर पान की दुकान लगाते हैं। शनिवार की देर रात 12 बजे के करीब लखनऊ के अलीगंज निवासी अमित कुमार पुत्र महेंद्र कुमार कोपागंज स्थित लखनी मुबारकपुर गांव निवासी रामकिशुन राम के घर ससुराल जा रहे थे। जैसे ही कार इंदारा बाजार में कार स्टेशन मोड़ पर पहुंची, अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। जबकि सवार बाल-बाल बचे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अदरी ने कार को कब्जे में लेकर लोगों से घटना की ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें