रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में मंगलवार की रात जंगली सूअरों के हमले से खेत की रखवाली कर रहे दो ग्रामीण घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि गाढ़ा गांव निवासी कमला पुत्र भोला और गांव के जवाहर पुत्र गुरू मंगलवार की रात के बाहर अपने आलू की खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी बीच जंगली सूअरों ने हमला कर दोनों को घायल कर दिया।