घोसी। कोतवाली क्षेत्र के असना नहर पुलिया के पास से बुधवार की सुबह चोरी की मोटरसाइकिल एवं अवैध असलहे सहित दो युवकों को घोसी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में अजय शुक्ला पुत्र भरत शुक्ला बिहार प्रदेश के बक्सर जिले के ब्रह्मथाना अंतर्गत मेन रोड कृष्णा गांव निवासी है जबकि रवि किशोर पाण्डेय पुत्र राधाकृष्ण पाण्डेय झारखंड प्रदेश के जमशेदपुर के सीताराम डेरा रोड के निकट शीतला मंदिर के पास कानिवासी है। पकड़े गए इन युवकों के पास से पुलिस ने एक 12 बोर का एक तमंचा ,एक कारतूस, एक चाकू ,एक पिस्टल नकली ,एक चापड़ , चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद होने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।